प्रांतीय वॉच

लूट में हुए नाकाम तो ट्रैक्टर कर्मचारियों पर चढ़ा दी कार, रौंदने से तीन की मौत, एक गंभीर

Share this

बिलासपुर। जिले से सनसनीखेज वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ बस स्टैंड के पास एक कार लूट की वारदात से नाकाम आरोपियों ने अपनी कार से ट्रेक्टर एजेंसी के कर्मचारियों को रौंद दिया, जिसमे 3 की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एजेंसी से काम कर घर लौट रहे एक कर्मचारी से पांच बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कर्मचारी की आवाज सुनकर उसके बाकी साथी आए और एक लुटेरे को पकड़ लिया। बाद में बदमाश कार से आए और अपने साथी को छुड़ाने के बाद ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारियों को कार से रौंद दिया।

तीन की मौत, एक गंभीर

इसमें यूपी के मथुरा निवासी रमेश चंद्र (35) और वीरेश सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज सिंह (35) की हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुमित सिंह नाम के युवक को सिम्स में एडमिट कराया गया है।

 

पांच लुटेरों ने की लूट की कोशिस

पुलिस ने बदमाशों की कार जब्त कर ली है। सिरगिट्टी रोड पर एक ट्रैक्टर एजेंसी के 8 कर्मचारी शनिवार की रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इनमें से एक बाकी साथियों से कुछ आगे चल रहा था। उसे बाइक सवार पांच लुटेरों ने घेर लिया और मोबाइल-पर्स लूटने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे।

पुलिस के पास ले जाते वक्त कार से रौंदा

इस दौरान कर्मचारी ने अपने साथियों को आवाज लगाई। पीछे से सात लोग पहुंचे तो लुटेरे कमजोर पड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुए। चार बचकर भाग निकले, लेकिन एक लुटेरे को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी पुलिस के पास जा रहे थे, तभी कार वापस लौटी और उन्हें रौंद दिया। 3 की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है।

उसी कॉलोनी के है आरोपी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी विनोद सिंह ने बताया कि “हम सभी अभिलाष परिसर स्थित कालोनी में रहते हैं व ट्रांसपोर्ट नगर में काम करते हैं। रात तकरीबन 10 बजे हम लोग पैदल घर वापस हो रहे थे, इस दौरान हम 8 लोग थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने हमारे 4 साथियों को अपनी चपेट में ले लिया। चालक को मैं पहचानता हूं,वह हमारे ही कालोनी में रहने वाले विनोद सिंह का लड़का है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *