देश दुनिया वॉच

बासी मुंह दो भीगे हुए अखरोट खाने से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, इन बीमारियों से बचाव करने में मिलती है मदद

सभी ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए अच्छी माना जाता है। इसी तरह से अखरोट खाने के भी कई फायदे हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर अखरोट को सूखा खाने के बजाय भिगोकर खाया जाए तो ये सेहत के लिए दोगुना फायदेमंद हो सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह बासी मुंह भीगा हुआ खाना लाभदायक होता है। ये शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल रखने में सहायक होता है। आइए जानते हैं कि बासी मुंह 2 भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से कौन सी बीमारियों से बचाव होता है।

भीगा हुआ अखरोट खाने से इन बीमारियों से होता है बचाव

दांत और हड्डियों को मिलती है मजबूती
अखरोट में दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ये याददाश्त को दुरुस्त रखने में सहायक होता है।

पेट के लिए फायदेमंद होता है अखरोट

फाइबर से भरपूर होने के कारण, अखरोट पाचन को सही रखने में सहायक होता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से पेट सही रहता है।

दिल को रखता है सेहतमंद
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल के स्वस्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्ऱॉल को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *