राजनांदगांव। मनपसंद सब्जी नहीं बनाने से खफा शराबी पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। घायल महिला को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला राजनांदगांव जिले के ग्राम जोंधरा का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा निवासी प्रमोद सिन्हा का विवाह दैहान निवासी 23 वर्षीय युवती के साथ 3 साल पहले हुआ था और वर्तमान में उनका एक बच्चा भी है। विवाह के बाद प्रमोद अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। इसके कारण कई बार सामाजिक बंधुओं ने उसे समझाइश भी दी थी। बेरोजगारी में दिन काट रहे प्रमोद पर इस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। रविवार को भी प्रमोद मनपसंद सब्जी नहीं बनाई हो करके पत्नी की पिटाई कर दी।