देश दुनिया वॉच

क्या हुआ जब प्राइवेट पार्ट में फंस गया बम! अस्पताल पहुंचा शख्स तो कांपने लगे डॉक्टर, बुलाना पड़ा बम स्क्वॉड…

Share this

नई दिल्ली: दुनिया (World) में कई अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। लेकिन कुछ घटनाएं हमारी सोच से परे होती हैं। इंग्लैंड में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इंग्लैंड (England) में रहने वाले एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट (private part) में खतरनाक बम (Bomb) फंस गया। और जब वह शख्स अस्पताल (Hospital) पहुंचा, तो डॉक्टर्स (doctors) भी देखकर हैरान रह गए। व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में बम फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने जैसे-तैसे कर बम को सख्श के प्राइवेट पार्ट से निकाला। और बम स्क्वॉड (bomb squad) को बुलाकर बम को डिफ्यूज (Diffuse) कराया। जानकारों ने बताया की यह बम वर्ल्ड वॉर 2 का है।

घटना 2 दिसंबर की बताई जा रहा है। जहां एक शख्स को जैसे ही अस्पताल में एडमिट किया गया सबके होश उड़ गए। एडमिट हुआ शख्स मिलिट्री सदस्य था। घर की सफाई के दौरान शख्स के घर में रखे गए इस बम पर शख्स गिर गया। बम खड़ा करके रखा हुआ था। जिसकी वजह से ये सीधे शख्स के प्राइवेट पार्ट (Explosive Stuck In Man Rectum) के अंदर घुस गया। दर्द से चीखते शख्स को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उसकी कंडीशन देख बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाया गया।

‘द सन’ केमुताबिक, शख्स ब्रिटिश आर्मी का पूर्व सदस्य था। उसे पुराने जमाने के हथियारों को इकट्ठा करने का शौक है। वर्ल्ड वॉर-2 के समय के इस एंटिक गोले को भी अपने शस्त्रागार में रखा था। लेकिन बीते दिन सफाई के दौरान शख्स का पैर फिसल गया और वो सीधे टैंक के इस गोले के ऊपर ही गिर गया। जिससे गोले का नुकीला सिरा उसके प्राइवेट पार्ट में फंस गया।

जिसके बाद दर्द से चीखते शख्स को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एहतियातन बम निरोधी दस्ते को बुला लिया। फिलहाल इलाज के बाद शख्स की हालत ठीक है, उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पालन किया था। और बम निरोधी दस्ते को बुलाया। हालांकि, इस केस के कारण अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों या उनके साथ के लोगों को कोई खतरा नहीं था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *