रायपुर वॉच

दूल्हे को चाहिए थी ऑडी, नहीं मिली तो बिलासपुर में शादी समारोह से पहले ही भाग गया, दोपहर से शाम तक थाने में जुटे रहे दोनों पक्ष

Share this

बिलासपुर : शादी समारोह से पहले ही दूल्हा भाग गया। उसे दहेज में ऑडी कार चाहिए थी, जो नहीं मिली थी। इस बात का पता चलने के बाद लड़की पक्ष थाने पहुंच गए और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता रहे। दोनों पक्ष दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे। इसके अलावा दूल्हे पर दुल्हन के साथ मारपीट का भी आरोप है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपिका के SECL कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया।

दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष भी हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए।

ऑडी कार या फिर 40 लाख की कर रहा था डिमांड
थाने पहुंची दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे था। उनके मना करने पर वह बिना कुछ बताए भाग निकला।

धमतरी में मिला लोकेशन
दूल्हे के पिता को जब बेटे के भागने की खबर मिली, तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया। शुरू में मोबाइल बंद बता रहा था। लेकिन, जब बात हुई तो वह बिलासपुर आने की बात कहता रहा। जब पुलिस ने जब उसका लोकेशन निकाला तो पता चला कि वह धमतरी पहुंच गया है। यह सुनकर लड़की वाले FIR दर्ज कराने पर अड़ गए। लड़का पक्ष लड़की पक्ष को समझाने में लगा रहा।

दूल्हे ने कर दी पिटाई
इस मामले में पुलिस ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बातें करने लगे थे। दोनों पक्ष सकरी स्थित शादी भवन में आकर एक साथ शादी भी कर रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष ने धूमधाम से मेहंदी व अन्य रस्में को पूरा किया। इस बीच शनिवार की सुबह लड़का-लड़की बात कर रहे थे, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी थी।

पुलिस बोली खर्च की रकम लौटाने की शर्त पर हुआ समझौता
सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस दूल्हे की तलाश में भी जुट गई थी। इस दौरान लड़के वाले समझौता करने के लिए प्रयास में जुटे थे। बाद में शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया।

FIR के लिए तैयार थी पुलिस
SP दीपक झा ने कहा कि पुलिस लड़की वालों की शिकायत पर FIR दर्ज करने के लिए तैयार थी। दोपहर से पुलिस दूल्हे की पतासाजी भी कर रही थी। बाद में उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। अभी भी शिकायत मिलेगी तो तत्काल अपराध दर्ज किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *