पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल के नेतृत्व मे तथा थान खम्हरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय के अगुवाई में बढ़ते मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा |

भिलाई ब्यूरो (तापस सन्याल ) | थान खम्हरिया -केन्द्र सरकार के गलत नितियो के चलते देश मे बढते मंहगाई के विरोध मे तथा राज्य सरकार की तीन साल की जनकल्याणकारी योजना व उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य व्यापी आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल के नेतृत्व मे तथा थान खम्हरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय के अगुवाई मे थान खम्हरिया से महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की गयी,ग्राम खाती तक चली जनजागरण पदयात्रा 10 किमी यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के साथ ही देश मे आवश्यक वस्तु के बढते दामो को कम करने की मांग भी रखी।जनजागरण पदयात्रा मे जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बङी संख्या मे शामिल हुए यात्रा के दूसरे चरण मे 18 नवंबर को सुबह 10 बजे थान खम्हरिया से गुवारा,दर्री,पेण्ड्रीकला,कांपा से ग्राम खैरझिटीकला तक पदयात्रा निकाली जायगी।

आज जनजागरण पदयात्रा के समापन अवसर पर ग्राम खाती मे जिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश मे बेतहासा बढती महंगाई जैसी असफलताओं को छिपाने धर्म की सहारा लेकर देश की जनता को गुमराह कर रही है आजादी के बाद पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामो मे कभी इतना वृद्धि नही हुआ।उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार से किसान,गरीब मजदूर व व्यसायी सभी वर्ग परेशान है तो दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सभी वर्ग खुश है सरकार की नवीन योजना राजीव युवा मितान क्लब से युवा वर्ग लाभांवित होंगे वही किसानो को धान मे बोनस,युवाओ को रोजगार का अवसर देकर भूपेश बघेल देश के नंबर वन मुख्यमंत्री साबीत हुए है।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि देश मे बढते मंहगाई से लोग त्रस्त है पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढने से परिवहन से लेकर आवश्यक वस्तुओं की दामो मे भी वृद्धि होती है इसलिए पेट्रोल डीजल के दामो को केन्द्र सरकार को कम करना चाहिए।पदयात्रा मे कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व ग्रामीण बङी संख्या शामिल होकर केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्लाबोला |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *