पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

पंडित जवाहरलाल नेहरु कि जयंती पर किया नमन , देश का विकास पंडित नेहरू जैसे महान नेता से ही सम्भव हुआ – अरूण वोरा

(दुर्ग ब्यूरो ) | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा देश के निर्माण में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।*17 वर्षों तक सर्वमान्य नेता के रूप में उन्होंने देश का नेतृत्व किया और जन साधारण की आवाज बने रहे* *जब देश गुलामी और विभाजन के दर्द से बाहर आ रहा था तब जनता को जिस शसक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता थी वे सारे गुण पंडित जी में मौजूद थे* *एक सम्पन्न परिवार के उच्च शिक्षित व्यक्ति होने के बाद भी उन्होंने अपना सर्वस्व देश की आजादी एवं जनता की सेवा में लगा दिया* *देश की तरक्की एवं वैश्विक पहचान में आई आई टी, एम्स, इसरो, सेल, भेल जैसी संस्थाओं का योगदान किसी से छिपा नहीं है जो नेहरू जी की ही देन है*

*दुर्ग जिले की उन्नति में भी नेहरू जी का योगदान कम नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ ही क्षेत्र में विकास एवं रोजगार का नया दौर प्रारम्भ हुआ* *आज भी भारत की युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करना चाहिए तभी हम एक शसक्त देश का निर्माण करने में सफल होंगे*
*बच्चों में चाचा के नाम से लोकप्रिय पंडित नेहरू के बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के समान है। उनकी देशभक्ति, जनसेवा की भावना अनुकरणीय है* उक्ताशय के विचार छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने आज,राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम के सभापति राजेश यादव अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आरएन वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम शर्मा मदन जैन पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सदस्य रामकली यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी जनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजीव भवन “पंडित जवाहर नेहरू अमर रहे”, “जब तक सूरज चांद रहेगा चाचा नेहरू का नाम रहेगा” जैसे नारों से गूंज उठा । सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के विचारों ने ही हमारे देश को आज विश्व पटल पर एक अलग पहचान दी है। सभा को आरएन वर्मा रामकली यादव राजेश यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता देवेश मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया ने किया। वहीं दूसरी ओर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 नवंबर से 29 नवंबर तक 15 दिवसीय जन जागरण अभियान का भी शुभारंभ छत्तीसगढ वेयर हाउस कारपोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा जी के द्वारा किया गया। जन जागरण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित इस जन जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी और लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती महंगाई के विरोध में,आम जनता में जागरूकता लाना और महंगाई कम करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है।वहीं दूसरी ओर इस जनजागरण अभियान में हमारे छत्तीसगढ़ की कांग्रेश की भूपेश बघेल सरकार की जन हितेषी, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किसान मजदूर और यहां के छोटे-छोटे व्यापारियों शिल्पियों के जन कल्याण के लिए,सर्व समाज के हित के लिए किए जा रहे कार्यों को, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।जन जागरण अभियान का आगाज जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज हो चुका है,और कल 15 नवंबर से शहर के सभी ब्लॉक में लगातार जन जागरण अभियान एक साथ 15 दिनों तक चलाया जावेगा।इस जनजागरण अभियान के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सदस्य रामकली यादव,कौशल किशोर सिंह,राजकुमार नारायणी इस अभियान के प्रभारी हैं।यह प्रभारी अभियान की विस्तृत जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।इसके साथ ही साथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जोरों पर है।सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में सदस्यता प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। मतदाता सूची का सूक्ष्म अवलोकन कर विधिवत बूथ कमेटियों का गठन किए जाने के निर्देश सभी ब्लॉक अध्यक्षों वार्ड अध्यक्षों को दिए गए हैं। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रुप से राधेश्याम शर्मा,एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी दीपक साहू,फत्ते सिंह भाटिया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव मदन जैन नीलू ठाकुर अल्ताफ अहमद,अजय मिश्रा राजकुमार पाली राजकुमार साहू कन्या ढीमर संदीप श्रीवास्तव पप्पू श्रीवास्तव अशोक मेहरा अलख नवरंग ,नंदू महोबिया, राजकुमार वर्मा शिवाकांत तिवारी विमल यादव मीना पाल, मीना मानिकपुरी राजेश्वरी मिश्रा,राजेश वडालकर कृष्णा देवांगन शिव वैष्णव ज्ञानी देवांगन छाया चौधरी अनिश रजा बृजलाल पटेल रामरतन जलतारे सनी साहू, शिल्पी समादार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *