प्रांतीय वॉच

बुजुर्गों का घर पहुंच कर किया जा रहा है वैक्सीनेशन

Share this

विजय चौबे/देवकर : करोना से बचाव हेतु टीकाकरण का कार्य पूरे प्रदेश में तेजी से किया जा रहा है । इसी क्रम में आज नगर पंचायत देवघर में भी विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर , टीकाकरण किया गया । पूरे देश में विगत 2 वर्षों से करोना जैसी महामारी को देखते हुए, केंद्र सरकार द्वारा तेज गति से करोना टीकाकरण का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है । इस संबंध में प्रत्येक राज्यों एवं राज्य सरकार के द्वारा अपने सभी नागरिकों को करोना जैसे महामारी से सुरक्षित रखने के लिए, ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है । जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है ।

इस क्रम में जिला बेमेतरा कलेक्टर के द्वारा दस्तक टीम का गठन किया गया , जो घर घर पहुंच कर सर्वे का काम संपन्न कर रहे हैं ।
साथ ही साथ मोहल्लों में एवं वार्डों में शिविर लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है । सक्षम अधिकारियों के द्वारा सतत रूप से इस अभियान का लगातार मानिटरिंग किया जा रहा है । बता दें कि , अधिक से अधिक टीकाकरण के चलते , लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक से अधिक विकसित होगी, जिससे इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में कामयाब हो सकेंगे ।

बुजुर्ग एवं विकलांग व्यक्ति जो टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र या अन्यत्र जाने में असमर्थ है । सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए घर पहुंचकर टीकाकरण किया जाना तय किया गया है । इसी क्रम में आज नगर पंचायत देवकर में भी विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया । वही कुछ बुजुर्ग दंपत्तियों को भी घर पहुंच कर करोना का टीका लगाया गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *