विजय चौबे/देवकर : “कवर्धा में हुए झंडा विवाद को लेकर निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के मामले में आज देवकर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया ।
बता दें कि विगत दिनों कवर्धा में झंडा को लेकर हिंदू एवं मुसलमानों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसमें प्रशासन को निपटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा यहां तक कवर्धा में 25 वर्षों पश्चात कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिले ।
वहीं इस पूरे मामले में कुछ निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ सत्ता पक्ष के इशारे पर अपराध दर्ज करने के मामले में समूचे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है । इसी क्रम में आज देवकर नगर में भी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे , जहां उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ एवं सत्ता पक्ष के खिलाफ अपने नारे बुलंद किए वही केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त 5 किलो चावल को भी लेकर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल, नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुरेश सिन्हा ,बुधारू साहू ,सहित आसपास के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कवर्धा हिंसा: निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के मामले में देवकर नगर पंचायत में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211110-WA0025-1020x600.jpg)