पुलस्त शर्मा मैनपुर : आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव को बनाऐ जाने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर द्वारा आज बुधवार को रैली निकाल मिठाई बांट खुंशिया मनायी गई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव, युकां अध्यक्ष पंकज मांझी ने कहा जनक ध्रुव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर निश्चित रूप से गरियाबंद जिले के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से सभी वर्गों के हित और विकास के लिए कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है । इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमलीपदर ललिता यादव, युंका अध्यक्ष पंकज मांझी, गोवर्धन ताम्रकार, तरूण साहू, तुलाराम जगत, भुनेश श्रीवास, रामसिंह नागेश, हेमराज यादव, यशवंत निषाद, दुरमिला नागेश, भुनेश्वर चक्रधारी, वृन्दाबाई, परमेश्वरी यादव, जयराम यादव, इन्द्रजीत यादव, देववंती यादव, राजबाई सिन्हा, मुकेश यादव, हर्ष यादव, नागेश यादव, भरत कुंजाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
जनक ध्रुव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अमलीपदर में कांग्रेसियों ने निकाली रैली
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/11/janak-dhruw-ke-pradesh-adhyakch-banne-par-amlipadar-me-mithai-banti-1-1020x532.jpeg)