नवागढ़ ब्यूरो (संजय महिलांग ) | भारतीय जनता युवा मोर्चा मारो मण्डल के कार्यकारणी विस्तार के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा में नेतृव में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के यहां आभार व्यक्त करने पहुँचे। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर आभार जताया तो वहीं विकास दीवान ने भाजपा का गमछा पहनाकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
महामंत्री विकास दीवान ने भाजयुमो मारो मण्डल के नवीन दायित्ववान पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण जिम्मदरी मिली हैं और हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा प्रयास रहता हैं कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करें आप सभी को बड़ी जिम्मदरी और कार्य करने का अवसर मिला हैं। जब हम सरकार में थे तो सीधे जनता तक लाभ पहुंचाने प्रयास करते थे आज हमारी भूमिका संघर्ष के साथ जनता तक लाभ पहुंचाने की हैं जनता के अधिकारों के लिए लड़ने की हैं। उसमें हमे खरा उतरना हैं।
नरेन्द्र शर्मा ने संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती के साथ कार्य करने कहा साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने जनहित के कार्यों में जुटने कहा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गुरमुख भार्गव, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, वीरेंद्र घृतलहरे, जितेंद्र मात्रे, विजय डहरिया, राजेश वर्मा, सुनील साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, पुष्पा मात्रे, चंचल ठाकुर, दुर्गेश वर्मा, रवि साहू, मुकेश गोस्वामी, लीकेश्वर गोस्वामी, लालदास बारगों, राजा मात्रे, जितेंद्र टंडन, तुकाराम साहू, वीरेंद्र मात्रे आदि उपस्थित रहे।