प्रकाश नाग/केशकाल : कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अति. पु. अधीक्षक (ऑप्स) शोभराज अग्रवाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपतसिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक सोनसिंह सोरी एवं थाना स्टाफ द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को रोकने हेतु बुधवार को बेड़मा-आमाबेड़ा मुख्य मार्ग में थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना जन्य स्थल पेड़, पुल, पुलिया का चिन्हांकित कर रेडियम लगाया गया। साथ ही सड़क मार्ग में अवागमन करने वाले वाहनो को रोक कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं कागजात अपडेट रखने तथा हमेशा हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर नियंत्रित गति में वाहन चलाने व नशे के हालत में वाहन न चलाने समझाईस दिया गया साथ ही यातायाम नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने चेतावनी दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु बेड़मा-आमाबेड़ा सड़क मार्ग में धनोरा पुलिस ने लगाया रेडियम
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/10/nag1.jpg)