प्रांतीय वॉच

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी : कमल भार्गव

दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : ग्राम पंचायत देवरघटा के पंचायत भवन में विभिन्न महिला समूहों व महिला रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम विकास में महिलाओं की भूमिका व आर्थिक विकास विषय पर बैठक रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभ्यागत जनचेतना सह समग्र विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमल भार्गव का गुलदस्ते से सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समूह परिचय के साथ ही महिलाओं ने गांव की विभिन्न समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखते हुए विशेषकर ग्राम के सर्वागीण विकास में महिलाएं कैसे अपना योगदान दे सकती हैं पर चर्चा किये। अतः कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल भार्गव ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा प्रथम आवश्यक है, साथ ही महिलाओं की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है, महिला स्व सहायता समूह के गठन का मूल उद्देश्य ही असंगठित ग्रामीण महिलाओं को संगठित करना, महिलाओं को समूह में छोटी-छोटी बचत करने तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति हेतु समूह में ही न्यूनतम दर पर लेन-देन हेतु सक्षम बनाने में सहयोग प्रदान करना, महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण है। वर्तमान में शासन द्वारा महिला समूह के सशक्तिकरण हेतु कई योजनाएं संचालित है जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्कूल मध्यान्ह भोजन, आंगनबाड़ी पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केन्द्र के हितग्राहियों के लिए रेडी टू ईट एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान के संचालन के साथ-साथ विभिन्न कार्यो को कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला रक्षा समिति सदस्य श्रीमती लक्षमीन मनहर ने कहा कि नारी शक्ति में बहुत ताकत होती है, अतः ग्राम विकास में संगठित समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महिला समूह की श्रीमती लयकुमारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी अपनी बात रखी कि कैसे ग्रामीण महिलाएं घर, खेती-बाड़ी का काम करते-करते आत्मनिर्भर हो सकती है। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर युवा नेता रवि खटर्जी, ग्राम पंचायत देवरघटा के उप सरपंच मान सिंह नारंग, अर्जुन मनहर सहित महिला रक्षा समिति, सरस्वती महिला स्व सहायता समूह, जय महामाया स्व सहायता समूह, शिव स्व सहायता समूह, जागृति स्व सहायता समूह, शांति समूह, जीवनदीप महिला स्व सहायता समूह, कबीरदास स्व सहायता समूह, खुशी स्व सहायता समूह, दिशा महिला स्व सहायता समूह आदि से श्रीमती सहोदरा बाई, बुधवारा, बुगली, दुलेश्वरी, पार्वती, नोनीबाई, केंवरा, ननकीबाई, पंच कुमारी, आरती, चंपा, उत्तरा, हेमलता, फुलबाई, मीना, कचराबाई, संतोषी, गायत्री, कांति, दुलेश्वरी, जमुनाबाई, रंगोलीबाई,सीमा, मंगली, चंद्रिका, यशोदा, फिरतीन बाई सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *