प्रांतीय वॉच

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन, दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में रहने वाली नंदिनी दीक्षित को किया गया नामांकित

Share this

रायपुर/बचेली नगर: संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ( UN Climate Change) -अर्थ बीट चैलेंज करवाया गया था। जिसमें लगभग 142 देशों से लोगों ने भाग लिया था। जिसमें भारत से एक मात्र हमारी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में रहने वाली बिटिया नंदिनी दीक्षित को नामांकित किया गया है।जीतने वाली वीडियो को UNFCCC के COP26 में प्रदर्शित किया जाएगा।

COP26 जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का एक सम्मेलन है.जिसमे विश्व के लगभग 200 देश भाग लेते हैं। सन् 1995 से हर वर्ष दुनिया के सभी देशों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन के विषयों पर अपने अपने विचार और इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं। COP का मतलब है पक्षों का सम्मेलन(कॉन्फ्रेंस आफ पार्टी) और 26 बताता है कि ये 26वां शिखर सम्मेलन है।

आप सब से विनती है कि cop 26 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर सके इसलिए नंदिनी के लिए आगे आएं और देश का परचम विश्व स्तर पर बुलंद करें। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों ने भाग लिया था।यह फिल्म हम लोगों के द्वारा पर्यावरण (रिस्टोरिंग एंड प्रोटेक्टिंग लैंड ) Environment (Restoring & Protecting Land) पर बनायी गयी है,यह फिल्म क्लाईमेट फ्रेंडली कैटेगरी में विश्व की सर्वश्रेष्ठ 15 फिल्मों में चुनी गयी हैें। सर आप सबके View ही हमारे वोट है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इसको देखें ताकि हम विजेता बन कर COP 26 में भारत का प्रतिनिधित्व कर सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *