शुभम श्रीवास/रतनपुर : कवर्धा में घटित घटना को लेकर गुरुवार शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महामाया चौक में मुख्यमंत्री बघेल एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूकने पहुंचे रतनपुर पुलिस ने भी पुतला दहन को रोकने बंदोबस्त किया हुआ था इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की झुमाझटकी हुई वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारे बाजी की गई
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप ने कहा कि कवर्धा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद बनी हुई तनाव के बाद प्रशासन हिंदुओं को पकड़ पकड़ कर कार्रवाई कर रही है और दूसरा पक्ष आज भी वहां पर खुलेआम गैर कानूनी काम कर रही है या बुरी तरह से भूपेश बघेल और वहां की स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर के सह पर हो रहा है
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव संतोष तिवारी, कन्हैया यादव रविंद्र दुबे,ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू मानिकपुरी, दीपेश जलकारें कुनाल सारथी, हर्ष पटेल शंकर राव,अखिल गुप्ता, राहुल कश्यप सहित मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे l