प्रांतीय वॉच

प्लास्टिक बहिष्कार कार्यक्रम अब भी जारी,लोगों ने ली शपथ

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर में प्लास्टिक बहिष्कार अभियान जारी रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के दौरान कांकेर शहर के व्यापारियों को प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का उपयोग नही करने के लिए कहा गया व साफसफाई अभियान चलाया गया । जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि ना वे प्लास्टिक से बनी हुई बॉटल, गिलास, थैली का उपयोग करेंगे बल्कि आम जनता एवं व्यापारियों को भी प्लास्टिक वस्तु का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे। आज का कार्यक्रम शहर भाजपा व व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर में किया गया।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्रम उसेंडी जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ,प्रदेश भाजपा सदस्य भाई भरत मटियारा ,प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संजय खटवानी , प्रदेश भाजयुमो महामंत्री टाकेश्वर जैन, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला संयोजक स्वच्छता अभियान अजय पप्पू मोटवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजा देवनानी ,जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भाऊ,जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बृजमोहन तिवारी, शहर भाजपा अध्यक्ष दीपक खटवानी, महामंत्री अरुण कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य श्रीमती निर्मला नेताम, राकेश शर्मा, आशाराम नेताम,भानु नेताम एवं अन्य दाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इन सभी की उपस्थिति से आज का कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *