केशकाल : गणेश उत्सव के शुरू होते ही केशकाल नगर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। नगर में जगह जगह पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं जहाँ प्रतिदिन भजन कीर्तन, आरती व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दुबे कॉलोनी में श्री श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति द्वारा विराजित भगवान गणेश की की विधिवत आरती की गई। ततपश्चात भंगाराम चौक में खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। चूंकि आज नगर का साप्ताहिक बाजार भी था जिसके चलते बड़े पैमाने पर ग्रामवासियों व नगरवासियों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही भगवान गणपति के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान प्रभाष दुबे, टेकराम पात्रे, रोशन साहू, नागेश जायसवाल, नवेन्दु तिवारी, अजय मंडावी, भोजेन्द्र टीकम, विष्णु साहू मौजूद रहे।
गणेश उत्सव पर्व पर दुबे कॉलोनी के लोगो ने खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/09/nag-1-1.jpg)