प्रांतीय वॉच

बजबजाती नाली से नगर वासी है परेशान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नही है बजबजाती नाली के सुध लेने की फुर्सत

Share this

आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर नगर पालिका के बजबजाती नाली स्वक्ष भारत मिशन योजना का पोल खोलकर रख दिया है बरसात के दिनों में वर्षा के पानी और घरों से निकलने वाली पानी से नाली दुर्गंध देकर बजबजा रहा है जिससे वार्ड वासियो का जीना मुहाल हो गया है l विदित हो कि बलरामपुर जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद में बे तरतीब नाली निर्माण तो करा दिया गया है मगर नाली के पानी निकासी का ब्यवस्था नही बनाये जाने से घरो से निकलने वाला पानी नाली में जाकर बजबजाते हुए दुर्गन्ध मार रहा है जिससे वार्ड में महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है l विडम्बना तो यह है कि नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री भी नाली निर्माण करने बना रहे ड्राइंग डिजाइन आंख मूंद कर बना रहे है जिसके वजह से नगर पालिका द्वारा निर्मित नाली पानी निकासी विहीन बनकर नगर वासियो के लिए परेशानी का सबब बन गया है l साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों के लापरवाही से नगर में बनने वाले नाली पानी निकासी विहीन बने हुए है जिसका खामियाजा नगर के भोले भाले जनता को भुगतना पड़ रहा है इस बजबजाती नाली से फैलने वाली महामारी जैसे बीमारी का शिकार नगर वासी होंगे जिसकी चिंता वार्डवासियों को सता रही है मगर इस गम्भीर समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिकारी को कोई चिंता नही है समय रहते जिला प्रशासन इस बजबजाती नाली के ऊपर ध्यान नही देती है तो ओ दिन दूर नही की नगर वासि महामारी जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा जाएंगे l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *