देश दुनिया वॉच

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव के बीच टक्कर के बाद कई लापता, करीब 100 लोग थे सवार, CM हिमंत बिस्व सरमा ने जताया दुख

Share this
असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को दो नाव के बीच टक्कर होने के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नाव में करीब 100 लोग सवार थे. नाव हादसा की खबर पर राज्य के मुख्यमंत्री ने दुख जताया और फौरन रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट में निमती के नजदीक हुए नाव हादसे की पुष्टि करते हुए इसे दुखद घटना करार दिया. उन्होंने कहा- राज्य के मंत्री बिमल बोराह से कहा गया है कि वे फौरन घटनास्थल पर जाएं. उन्होंने आगे कहा मैं भी कल निमती घाट जाऊंगा. असम सीएम ने कहा कि मजूली और जोरहाट प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे राष्ट्रीय आपदा राहत बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से अपना रेस्क्यू मिशन को तेज करे.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *