पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 30 किमी दूर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जो एन्टी नक्सल ऑपरेशन ड्यूटी के लिए तैनात थाना जुगाड के अंतर्गत आज बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में तौरेंगा पंचायत के जनप्रतिनिधी के अलावा सिविल पुलिस, सी0आर0पी0एफ और ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करते हुए सीआरपीएफ कमांडेन्ट-211 बटा0 संजीव रंजन के द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करते हुए बताया कि रायपुर देवभोग मुख्य नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी झरियाबाहरा से आगे सिंगल संकीर्ण होने एंव वाहनो के आवागमन अधिक होने के कारण आये दिन इस रोड पर दुर्घटना होती रहती है और दुर्घटना में घायत व्यक्तियों को सी0आर0पी0एफ कैम्प के जवानो व्दारा प्राथमिक उपचार किया जाता है इसके अतिरिक्त कैम्प के आसपास गांव जैसै जुगाड, तौरेंगा, कोदोमाली, डुमरघाट, डुमरपडाव एंव कुरूभाठा के जरूरतमंद ग्रामीण भी सी0आर0पी0एफ कैम्प में दवा लेने आते रहते हैं अतः इस जरूरत के अनुरूप ग्रामीण व जिला प्रशासन के सहयोग से एक छोटे से हेल्थ सेन्टर की आवश्यकता को निरन्तर महसूस करने के बाद आज व्यवहारिक रूप पर सफल कर दिया गया । चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कम्पनी कमांडर संजय कुमार, सहा0 कमा0 ने जिला सिविल सर्जन कार्यालय के डॉ ध्रुव एवं वाहिनी मुख्यालय से संसाधन एकत्रित कर डी/211 समवाय, जुगाड़ लोकषन पर 05 बेड के प्राथमिक हेल्थ सेन्टर, की स्थापना की । इस अवसर पर कम्पनी कमांडर सुनील कुमार, थाना पायलिखंड, जुगाड़ के थाना प्रभारी चंदन सिंह मरकाम एवं सउनि टीका राम ध्रुव, सरपंच तौरेंगा परमेश्वर नेताम, उप सरपंच तौरेंगा अनूप कश्यप, ललित कश्यप, ग्राम सेवक रिटायड कामदेव कश्यप, केेशरीराम, राजेन्द्र निर्मलकर, कार्तिक कश्यप और करीब 25-30 ग्रामीण जुटे और इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना पर सी0आर0पी0एफ0 कैम्प को बधाई दी । उद्घाटन के फीता काटने का शुभ कार्य 84 वर्षीय बुजूर्ग कामदेव कश्यप ने किया। सीआरपीएफ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणो ने कहा कि सीआरपीएफ 211 बटा0 द्वारा इस क्षेत्र मे नक्सल विरोधी गतिविधियो के साथ साथ ग्रामीणो की भी सेवा व सम्मान किया जाता है यहां समय समय पर विभिन्न आयोजन कर ग्रामीणो को सीआरपीएफ द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। समय – समय पर जंगली जानवर का भी इलाज सीआरपीएफ द्वारा किया जाता है जिसमें हिरण, जंगली वन भैंसा, भालू, सांभर प्रमुख रूप से शामिल है । कम्पनी कमांडर सुनील कुमार ने बताया कि थाना पायलीखंड में खोले गये यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्द्र 24 घंटे फर्स्ट एड ट्रेन्ड जवानों द्वारा व बीच-बीच में चिकित्साधिकारी द्वारा संचालित व नियमित होता रहेगा और ग्रामीणों को प्रथम चिकित्सा प्राप्त होती रहेगी। सी0आर0पी0एफ कैम्प द्वारा उठाये गये इस कदम से इस क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक रिलेषन की बढ़ोतरी होगी और कम्यूनिटी पुलिसिंग को बेहतर बनाया जा सकेगा ।
सीआरपीएफ कैम्प जुगाड में डी /211 समवाय द्वारा प्राथमिक हेल्थ सेन्टर का किया स्थापना

