प्रांतीय वॉच

छतीसगढ़ एवं देश गौरव पर्वतारोहियों का किया गया सम्मान, 20 हजार ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Share this

रविन्द्र मुदिराज/राजनांदगाँव : आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान के द्वारा लाल बहादुर नगर की सेवा भावी सामाजिक संथा ओर से राजनांदगांव जिले गौरव बढ़ाने वाली पर्वतारोहियों चंद्रशेखर सिंह जादौन,कु गुंजा सिन्हा,कु दीपशिखा सिन्हा,कु० विभा धनकर को सम्मानित किया गया वही ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया। बता दे कि इन बालिकाओ ने विगत दिनों हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा यूनान पिक के अंतर्गत 20000 फ़ीट की ऊँचाई पर पहुचकर भारतीय तिरंगा लहराया था।देश मे राज्य का नाम ऊँचा किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू कार्यक्रम थी व्हवअध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पलता वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि के मोटिवेशनल स्पीकर पूना राम सिन्हा ,ओमकार धुर्व, अन्य अतिथि उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कर्यक्रम का शुभारंभ किया,तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा सचिव पुष्पा मुकेश सिन्हा एवम सदस्यों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।और अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यातिथि श्रीमती किरण साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय मे विभिन्न चुनोतियो के बीच मे तीनो बालिकाओ व एक युवा ने यूनान चोटी में फतह हासिल किया जो कि युवाओ के लिए प्रेरणा देगी और उन्होंने आगे कहा कि किसी को आगे बढ़ने के लक्ष्य को साधना जरूरी है।उन्होंने साहसी बालिकाओ का सम्मान किया,तथा संस्थान को धन्यवाद दिया एवं पर्वतारोहीयो को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।वही मोटिवेशनल स्पीकर पुनाराम सिन्हा ने अपने अंदाज में विद्यार्थियों व श्रोताओ का उत्साहवर्धा किया।पर्वतारोहियों ने द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने संघर्ष को लोगो के बीच रखा। संस्था के सचिव पुष्पलता सिन्हा कहा कि हमे आगे बढ़ते रहना चाहिए पीछे मुड़ कर देखना चाहिए। इस कार्यक्रम में पर्वतारोहियों के परिवार मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में बहुत विद्यार्थि उपस्तिथ थे। कार्यक्रम से संचालन वरिस्ठ शिक्षाविद धनेश सिन्हा ने किया तथा आभार एवं धन्यवाद धरम सिन्हा ने किया।
[05/09, 9:37 am] W Tilak Ram Mandavi Dongargarh: कलकसा/डोंगरगढ़—प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती नालिनी मेश्राम ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी को संबोधित लिखा गया पत्र में आश्रम छात्रावास प्रारंभ ना होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से होने एवं बच्चों के डिप्रेशन में जाने की संकेत दिए हैं। क्योंकि उनके साथ समकक्ष कक्षाओं के छात्र छात्राएं स्कूलों में जा रहे हैं ।एवं छात्रवासो व आश्रमों के बच्चे जब तक पढ़ाई की शुरुआत तक नहीं किए बिगर 18 महीनों से आश्रम एवं छात्रावास बंद होने के कारण पालक एवं उनके बच्चों अच्छी पढ़ाई के लिए एक दूसरे का मुंह ताक रहे हैं। अधिक समय तक यदि पढ़ाई नहीं कर पाए तो पढ़ाई से लिंक टूट जाएगी जिससे उनके भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा बच्चे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं । ज्ञात रहे कि आश्रम एवं छात्रावासों में अधिकांश छात्र एससी एसटी ओबीसी के गरीब से अति गरीब परिवार के छात्र ही निवास कर पढ़ाई कर अपना भविष्य स्वयं करते हैं । श्री मति मेश्राम ने मुख्यमंत्री के साथ साथ सभी विधायकों से भी निवेदन कि है कि वह भी अपने अपने स्तर पर शासन को छात्रों की मंशा से अवगत कराएं उपरोक्त समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से विनम्र निवेदन करते हुए शीघ्रता शीघ्र आश्रम एवं छात्रावास प्रारंभ करने की आदेश जारी करने हेतु पत्र प्रेषित की है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *