प्रांतीय वॉच

जल जीवन मिशन में आ रही है लगातार तेजी : कवासी हरीश

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : जल जीवन मिशन में आ रही है लगातार तेजी। पूरे देश सहित सुकमा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को जल संयोजन से जोड़ने के लिए चल रही मुहिम अब तेजी से परवान चढ़ रही है, इसी बीच प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में जेजेएम का भूमिपूजन कर रहे हैं सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश। शुक्रवार को छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पुषपाल व नेतानार में जल जीवन मिशन का भूमिपूजन कर कवासी हरीश ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ पानी जैसी समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लोगों को कई मील दूर पैदल चल कर पानी लाना पड़ता है। ऐसे ही क्षेत्रों में पीने के पानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने इस मिशन का शुभारम्भ किया ताकि देश के लोगों, खासकर महिलाओं और बालिकाओं के जीवन-स्तर में सुधार आए। इस मिशन के तहत, जिन इलाकों में पानी नहीं है, वहां हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। स्कीम का लाभ लेने के लिए उन लाभार्थियों को पात्र माना जाएगा, जिनके घर में पानी का कनेक्शन नहीं है। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद कवासी हरीश ने नेतानार में नवीन धान खरीदी केंद्र में बन रहे चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन कर हाल ही में दिवगंत हुए किंदरवाड़ा के भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय लक्ष्मीनाथ के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत राम बघेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पदामी कोसा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवली बाई नाग, कोंटा जनपद उपाध्यक्ष माडवी देवा, जनपद सदस्य लखमा गोरे नाग, जनपद सदस्य धनसाय नेगी, गुम्मा के उपसरपंच गुप्तो,लाला ठाकुर, रिंकू ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, नरसिंह जी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *