रायपुर वॉच

राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पी एल पुनिया व भूपेश बघेल के मध्य बंद कमरे में हो रही चर्चा

Share this

रायपुर। दिल्ली से मिली खबरों के मुताबिक राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,पी एल पुनिया व भूपेश बघेल के मध्य बंद कमरे में चर्चा हो रही है। इनके अलावा राहुल के बंगले में और कोई नहीं हैं। हालांकि मंत्री व विधायक के अलावा अन्य नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में मौजूद है। छत्तीसगढ़ के करीब 50 विधायक दिल्ली पहुंचे हुए हैं. पिछले दिनों दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव की मुलाकात के बाद बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच करीब 50 विधायकों ने दिल्ली कूच किया है. सभी कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने के बाद एआईसीसी दफ़्तर पहुंच चुके हैं। वहां उनकी के सी वेणुगोपाल,महासचिव से मुलाकात हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *