प्रांतीय वॉच

लिंगदरहा जलप्रपात में दोस्तो के साथ नहाने गया 19 वर्षीय युवक की डूबने हुई मौत

Share this
  • केशकाल क्षेत्र के जलप्रपातो की पहली घटना

प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्राकृतिक सौंदर्यता से परिपूर्ण जलप्रपात एक ओर जहां मॉनसून की शुरुआत होते ही सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक इन जलप्रपातों का आनंद लेते नहीं थक रहे है। वहीं केशकाल के जलप्रपातों के इतिहास में पहली बार ग्राम बावनिमारी के समीप स्थित लिंगदरहा जलप्रपात में नहाने गए एक 19 वर्षीय बालक की मौत होने की घटना प्रकाश में आई है। स्थानीय लोगों की घण्टो मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल कर केशकाल अस्पताल लाया गया था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनस खान पिता रउफ खान उम्र 19 वर्ष जो कि मूलतः तकियापारा जिला दुर्ग का निवासी था। वह कुछ दिनों पहले केशकाल में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। बीते सोमवार की दोपहर केशकाल के तीन दोस्तों के साथ मृतक केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावनिमारी के समीप स्थित लिंगदरहा झरने में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते वक्त अचानक वह पानी मे डूबने लगा, चूंकि उसे तैरना नही आता था तथा जलप्रपात की गहराई काफी अधिक थी। जिसके चलते उक्त बालक एकाएक पानी मे डूब गया। उसे देखते ही साथ गए दोस्तो ने आसपास के लोगों की मदद से काफी देर तक पानी मे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बालक का शरीर नही मिल पाया। घटना की सूचना मिलने पर केशकाल से मृतक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे तथा लगभग 2-3 घण्टे की मशक्कत के बाद पानी के भीतर से बालक के शरीर को अचेत अवस्था में बाहर निकाल कर तत्काल निजी वाहन से केशकाल अस्पताल लाया गया जहां जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल केशकाल पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच में लिया है साथ ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द भी कर दिया गया है। बहरहाल दुर्ग जिले से घूमने के लिए केशकाल आये 19 वर्षीय बालक अनस की इस प्रकार से अकस्मात मृत्यु होने के कारण नगर में शोक का माहौल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *