क्राइम वॉच

शादी करने का वादा कर दुष्कर्म: घर में ड्राइंग बनाने आए युवक से छात्रा को हुआ प्यार, शारीरिक संबंध बने तो शादी से किया इनकार, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Share this

बेमेतरा : ड्राइंग बनाने के लिए गए एक युवक को छात्रा से प्यार हो गया। दोनों के बीच 8 माह तक अफेयर चलता रहा। स दौरान युवक शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बांसा गांव निवासी लोकेश यादव (22) घरों में ड्राइंग बनाने का काम करता है। चह और आसपास के गांवों में जाकर यह काम किया करता था। इसी दौरान छात्रा के घर भी ड्राइंग बनाने के लिए गया था। छात्रा और लोकेश में बातों में एक-दूसरे को अपना नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातें होने लगीं। मौका मिलने पर दोनों मिलने भी लगे। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे। छात्रा का आरोप है कि लोकेश शादी का झांसा देकर 8 महीने से उससे दुष्कर्म कर रहा था। वह जब भी शादी की बात करती तो टाल जाता। फिर उसने शादी से ही इनकार कर दिया। नाराज युवती ने अपने संबंध के बारे में माता पिता को जानकारी दी। बेरला थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्‌ट ने बताया कि, युवती ग्रेजुएशन में पढ़ रही है। आरोप है कि शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *