प्रांतीय वॉच

रिसाली निकाय हेतु आबंटित अधिकारी/कर्मचारियों को भिलाई निगम से किया गया कार्यमुक्त

Share this
  • पहले भी कई अधिकारी/कर्मचारी हो चुके हैं भारमुक्त

तापस सन्याल/भिलाई। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में किए गए निकाय आबंटन के फलस्वरुप उनकी सेवाओं का हस्तांतरण करने के लिए भिलाई निगम में कार्यरत कई अधिकारी/ कर्मचारियों को 19 जुलाई दिन सोमवार को भिलाई निगम से निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कार्यमुक्त कर दिया गया है! इनमें से कई ऐसे अधिकारी/कर्मचारी है जिन्हें पहले ही भारमुक्त किया जा चुका है! 31 मार्च 2020 को भार मुक्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में बीके सिंह सहायक अभियंता, देवव्रत देवांगन कार्यालय अधीक्षक, हरचरण सिंह अरोरा राजस्व निरीक्षक, संतोष कुमार तिवारी सहायक ग्रेड 3, अमित कुमार दास सहायक ग्रेड 3, शैलेश कुमार साव सहायक ग्रेड 3, शांता कुमार देशलहरे स्वच्छता पर्यवेक्षक, गोपाल राम सिन्हा समयपाल/कार्य सहायक ग्रेड 2, छगन लाल साहू सहायक राजस्व निरीक्षक, रमेशर सहायक राजस्व निरीक्षक शामिल है! अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की बात करें तो के.के. सिंह वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, महेश टंडन सहायक अधीक्षक, आशीत कुमार देव सहायक ग्रेड 2, संजय कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक, पवन कुमार मिश्रा स्वच्छता निरीक्षक, मंगल प्रसाद कुर्रे राजस्व उपनिरीक्षक, अश्विनी देशमुख राजस्व उपनिरीक्षक, किरण वर्मा लेखापाल, अखिलेश वर्मा सहायक ग्रेड 3, राजेश कुमार गजेंद्र सहायक ग्रेड 3, चंद्रपाल हरमुख स्वच्छता पर्यवेक्षक, कमलेश साहू स्वच्छता पर्यवेक्षक, विनय कुमार शर्मा स्वच्छता पर्यवेक्षक, अमित कुमार चंद्राकर स्वच्छता पर्यवेक्षक, नलनीश मिश्रा समयपाल/कार्य सहायक ग्रेड 2, किशोर रामटेके सहायक राजस्व निरीक्षक, विवेक रंगनाथ सहायक राजस्व निरीक्षक, टिकेंद्र वर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक, खिलेश दास भृत्य, देवेश कुमार निषाद भृत्य, मुकेश कुमार भृत्य, अल्ताफ मोहम्मद भृत्य एवं भागवत प्रसाद भृत्य को 19 जुलाई को भिलाई निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया है! इसके अतिरिक्त आरके पदमवार कार्यपालन अभियंता तथा एमपी देवांगन सहायक अभियंता जो कि वर्तमान में स्थानांतरण पर अन्य शहरों में पदस्थ है, इन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *