प्रांतीय वॉच

लखनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर: मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगीटाना में शादीशुदा महिला से हुए दुष्कर्म के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक को 7 जुलाई दिन बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है मिली जानकारी के मुताबिक बाबू उर्फ सुखनंदन राम पिता कामेश्वर जाती हरिजन उम्र 24 वर्ष हरिजन पारा ग्राम सिंगीटाना थाना लखनपुर निवासी जो अपने गांव के पड़ोसी महिला के घर में घुस महिला को अकेला पाकर 3 फरवरी 2021 मैं तुमसे प्यार करता हूं कहकर जबरन दुष्कर्म किया जब महिला इसका विरोध करने लगी तो युवक के द्वारा जान से मारने की धमकी दी तथा इस बारे में किसी को बताने पर  मना करते हुए जान से मारने की धमकी युवक ने दी। पीड़ित महिला के द्वारा घटना की जानकारी अपने पति तथा सास-ससुर को दी तथा राय मशवरा करने के बाद 4 जुलाई को लखनपुर थाने पहुंच महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध करते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर युवक ने अपना जुर्म कबूल किया। लखनपुर पुलिस धारा 376 506 450 के तहत आरोपी युवक बाबू उर्फ सुखनंदन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है इस पूरी कार्यवाही में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, उप निरीक्षक सुरेश चंद मिंज, प्रधान आरक्षक दिल बोधन सिंह पोर्ते, इंद्रदेव भगत ,अरुण दुबे, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, रविंद्र साहू, दिलसुख लकड़ा, विजय सिंह,शेषनाथ श्याम, दिनेश साहू, विवेक कुमार,सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *