प्रांतीय वॉच

जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया स्वागत 

Share this
किरीट ठक्कर/गरियाबंद । बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की और नगर पालिका परिवार गरियाबंद की ओर से प्रथम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत भी किया। इस दौरान उनके साथ नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। ईस अवसर पर बंद कमरे में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और मंत्री के बीच हुई बातचीत के दौरान पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर के विकास को लेकर विभिन्न मांगे प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी। नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में उन्हें जानकारी भी दी गई। प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि नगर और जिले के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद देवा मरकाम, प्रतिभा पटेल, विमला साहू, नीतू देवदास, सासंद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, छगन यादव भी उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *