प्रांतीय वॉच

मुश्किल घड़ी में सरकार से मिला सहारा

Share this
अक्कू रिजवी/कांकेर : नक्सली हिंसा से पीड़ित पखांजूर तहसील निवासी श्रीमती सुदिप्ता मिस्त्री अब स्वावलंबी बन चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल घटना से पीड़ित परिवारों के पुनर्वास नीति के तहत् उन्हें आदिवासी विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति मिली है, जिसके चलते वह स्वयं आत्मनिर्भर हो चुकी है तथा अपने दो छोटी बहनों नेहा एवं खुशी मिस्त्री की शिक्षा के प्रति भी ध्यान दे रही है। उनके परिवार के लिए शासन द्वारा किये गये मदद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में उनके पिताजी सुदेब मिस्त्री की नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईडी विस्फोट से मृत्यु हो गयी थी, उक्त घटना के बाद उनकी परिवार के मदद के लिए शासन-प्रशासन के लोग सामने आये। जिला प्रशासन कांकेर द्वारा उनकी माताजी को 01 लाख रूपये की तत्कालिक मदद दी गई तथा पुनर्वास नीति के तहत् उन्हें आदिवासी विकास विभाग कांकेर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति प्रदान किया गया। सुदिप्ता ने बताया कि वह अपने दोनों बहनों की पढ़ाई-लिखाई में मदद कर रही है तथा अपने माॅ का भी ध्यान रखती है। चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने इस वर्ष बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में स्वाधायी छात्रा के रूप मंे सम्मिलित हुई है, वह एमएससी करने के बाद कोई अच्छे पद में नौकरी करना चाहती है।

नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास नीति से लाभान्वित दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) विकास सिंह ठाकुर और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) श्रीमती पुष्पा सिंह ने भी मुश्किल घड़ी में मदद के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकास सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके पिताजी बिरेन्द्र सिंह ठाकुर की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसी प्रकार पुष्पा सिंह के पति राकेश सिंह की भी नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके प्रकरण में पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सहायक शिक्षक (एलबी) के पद पर नौकरी दिया गया है, जिसके फलस्वरूप वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली हिंसा में मारे गये व्यक्तियों के परिवारों के पुनर्वास नीति के तहत् कांकेर जिले में 82 लोगों को विभिन्न शासकीय सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। इसके अलावा नक्सल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं आवासीय भूमि, राशन कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि प्रकार से मदद किया गया है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा ऐसे परिवारों की मदद के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
नक्सल हिंसा में पीड़ित दो परिवारों के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत

नक्सली हिंसा में घायल एक व्यक्ति और घटना मंे मृत एक व्यक्ति के परिवार के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने 10 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। ग्राम मण्डागांव थाना बड़गांव निवासी घस्सूराम उसेण्डी की नक्सलियों द्वारा 31 अगस्त 2020 को हत्या कर दी गई थी, जिसके प्रकरण में कलेक्टर द्वारा मृतक की पत्नी श्रीमती सुकमाय बाई उसेण्डी के लिए 05 लाख रूपये स्वीकृत किया जाकर सहायता राशि को लाभार्थी के पक्ष में सावधि जमा खाता खोलने एवं न्यूनतम 03 वर्ष की लाॅकइन अवधि के लिए उस खाते में राशि को जमा करवाने के लिए एसडीएम पखांजूर को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार नक्सली हिंसा में घायल ग्राम आमागढ़ थाना दुर्गूकोंदल निवासी महेश वासुदेव के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा 04 लाख 86 हजार 106 रूपये स्वीकृत किये गये हैं।


वाहनों को जलाने पर दिया गया क्षतिपूर्ति

जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों द्वारा जलाये जाने की घटना में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने संबंधित वाहन मालिकों के लिए 09 लाख 40 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम कड़मे एवं सोड़वापारा के बीच रोड निर्माण कार्य में लगे 12 चक्का वाहन तथा मोटाबोदेली पहाड़ी माइंस में 10 चक्का एवं 12 चक्का वाहन को नक्सलियों द्वारा जला दिया गया था, जिसके प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार वाहन मालिक सुभाषपारा भानुप्रतापपुर निवासी निलेश जायसवाल के लिए 03 लाख रूपये और जवाहर नगर भानुप्रतापपुर निवासी मनप्रीत सिंह के दो वाहन के प्रकरण में 06 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। आत्मसमर्पण करने पर 04 नक्सलियों के लिए कलेक्टर द्वारा 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *