देश दुनिया वॉच

सुरक्षबलों की नक्सलियों के कांगेर घाटी एरिया कमेटी के साथ हुई मुठभेड़, एक पुरुष माओवादी ढेर, घटनास्थल से हथियार भी हुआ बरामद

जगदलपुर : बस्तर में पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानूसन चल रहा है। इस अभियान के तहत बीती रात झीरम व एलेंगनार के बीच में सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से हथियार सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। हालांकि मृत माओवादी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है।

घायलों का इलाज करवाने कटेकल्याण जा रहे थे नक्सली

कुछ दिन पूर्व चांदामेटा में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोलियों से जहां एक महिला माओवादी ढेर हुई थी तो वहीं कई नक्सली घायल भी हुए थे। बीती रात घने जंगल के सहारे नक्सली उन्हीं घायलों का इलाज करवाने के लिए कटेकल्याण लेकर जा रहे थे। पुलिस को इसकी पुख्ता सूचना मिली और रात में ही जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया। वहीं झीरम और एलेंगनार के बीच कांगेर घाटी एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। वहीं घटनास्थल से एक हथियार व अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

आईजी बोले – बड़ी कामयाबी है

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले 15 दिनों के अंदर कांगेर घाटी एरिया कमेटी में पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले भी एक महिला माओवादी को ढेर किया गया था। वहीं बीती रात मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नक्सली को ढेर किया है। चांदामेटा में घायल हुए नक्सलियों का इलाज करवाने कटेकल्याण जा रहे थे। जवानों ने घेराबंदी कर कर्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *