रायपुर वॉच

सरकार की वादाखिलाफी गिनाने को सड़कों पर उतरी भाजपा

Share this

रायपुर। ढाई साल में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने जिले के 16 मंडलों में वादाखिलाफी अभियान की शुरुआत की। रायपुर उत्तर विधानसभा के पंडरी बाजार व मधु पिल्ले स्कूल मंडी गेट के पास चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि भूपेश सरकार कम काम और अधिक प्रचार के लाइन पर चलती है।

राज्य सरकार शहरी जनता के लिए संपत्तिकर आधा करने का वादा किया था, लेकिन रायपुर निगम की इनकी सरकार अब एक-एक घर में जाकर, हर कमरे में ताक झांक कर निगम के आय बढ़ाने के स्रोत ढूंढ़ेगी। न गर्मी में लोगों को पानी पिला रहे हैं, न बरसात में पानी की निकासी कर पा रहे हैं, लेकिन शराब यह घर-घर पहुंचा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी वीरांगना अवंतीबाई महात्मा गांधी वार्ड गुरु गोविंद सिंह, गुरु घासीदास वार्ड में जनता से रूबरू हुए। सोमवार के अभियान में मुख्य रूप से भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, ओकार बैस, नगर निगम जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, राजीव अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, अनूप खेलकर, किशोर महानंद, सालिक सिंह ठाकुर, राजीव मिश्रा, अकबर अली, हंसराज विश्वकर्मा, मखमूर खान, मनोज वर्मा, तिलक भाई पटेल आदि मौजूद रहे।

भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के वादाखिलाफी अभियान 17 जून तक चलेगा। इस अभियान आगे बढ़ाने के लिए एकात्म परिसर में भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के सभी 16 मंडलों में 32 स्थानों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा झूठे वादे कर सरकार बना कर जनता के साथ विश्वासघात किया है।इसके खिलाफ 16 और 17 जून को प्रदर्शन किया जाएगा। आम जनता के बीच जा कर सवाल पूछा जाएगा कि क्या राज्य सरकार द्वारा शराबबंदी, धान का बोनस, बेरोगारी भत्ता, बिजली बिल हाफ, संपत्ति कर हाफ, किसानाें, बुुजुर्गों को पेंशन, पट्टा, महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ जैसे वादे पूरे हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *