रायपुर। रायपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल के दुकानदारों और वहां के कर्मचारियों की कोरोना जांच की। 122 लोगों की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। निगम कमिश्नर प्रभात मलिक के निर्देश पर आज जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर संतोष पांडे, कार्यपालन अभियंता हरेंद्र साहू, उप अभियंता अंशुल शर्मा समेत जोन के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉल में शिविर लगाकर वहां मौजूद दुकानदारों और कर्मचारियों की जांच की थी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉल में लगाया शिविर, मैग्नेटो मॉल में 122 का कोरोना टेस्ट, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव

