प्रांतीय वॉच

खैरा मार्ग के बीच जंगल में भालू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : बलौदा बाजार वन मंडल के अंतर्गत 113 क्षेत्र में आज सुबह एक भालू की अज्ञात संदिग्ध परिस्थितियों में अर्जुनी से खैरा मार्ग के बीच जंगल में मौत हो गई मृतक भालू 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी भी घटनास्थल पर पड़ा है वन विभाग का कोई भी कर्मचारी अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है भालू की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है ग्रामीणों के अनुसार करंट लगने से उसकी मौत हो सकती है जहां पर भालू मृत अवस्था में पड़ा है उसके ऊपर से 11 केवी हाई टेंशन विद्युत तार गुजरा है ग्रामीणों के अनुसार भालू पेड़ पर लासा खाने के लिए चढ़ा होगा जहां वहां करंट की चपेट में आकर मर गया वह रहा लिया जांच का विषय है 20 घंटे के बीत जाने के बाद भी मौका ए वारदात पर वन अमले का ना पहुंचना वन परिक्षेत्र अधिकारी की निष्क्रियता को दर्शाता है। शाम 4:00 बजे कसडोल से पशु चिकित्सा विभाग के डॉ लोकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर भालू का पोस्टमार्टम किया एवं उन्होंने भालू के करंट से मरने की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही उप वन परीक्षेत्र अधिकारी आशुतोष ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए पशु चिकित्सक को फोन कर घटनास्थल पर बुलवाया एवं पोस्टमार्टम करवाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *