प्रांतीय वॉच

असम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने असम पहुचे सन्तोष उपाध्याय

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने असम पहुच चुके है वहा पर वे भाजपा प्रत्याशी के लिए धुँवाधार प्रचार कर रहे है।श्री उपाध्याय को असम के हाई प्रोफाइल सीट गोहपुर विधानसभा सीट के लिए प्रचार करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है गोहपुर विधानसभा से  भाजपा के उत्पल बोरा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी चुना है। इस विधानसभा के अंतर्गत चाय की बहुत सारी बगाने है जहां छत्तीसगढ़ के हजारों मजदूर काम करते है पूर्व विधायक श्री उपाध्याय द्वारा इन्ही चाय बागानों की मजदूर मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे है। सोमवार को असम प्रवास पर पहुचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के असम आगमन पर उनसे बहुत की इस दौराम राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय से चुनाव अभियान को लेकर चर्चा की इस दौरान उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि भाजपा के पक्ष में माहौल है भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश खरोस से चुनाव प्रचार में लगे हुए है और असम में भाजपा को अच्छी बढ़त मिलेगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *