प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने वन अधिकार पट्टा क्षेत्र के कलस्टर ग्राम आमापानी और ओड़ेनाडीह का किया निरीक्षण

Share this

सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज गुरूर विकासखण्ड के वन अधिकार पट्टा क्षेत्र के कलस्टर ग्राम आमापानी एवं ग्राम ओडे़नाडीह का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम आमापानी में 26.80 हेक्टेयर में द्विफसली क्षेत्र बढ़ाने हेतु आमानाला लिफ्ट एरिगेशन प्रोजेक्ट, मनरेगा अन्तर्गत तालाब निर्माण कार्य एवं नहर निर्माण कार्य हेतु स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दो दिवस के भीतर प्लान बनाकर प्रस्तुत करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम ओड़ेनाडीह के 32.00 हेक्टयर में द्विफसलीय क्षेत्र बढ़ाने हेतु प्लान बनाकर कार्य करने को निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टा क्षेत्र हेतु बनाए जा रहे प्लान में सामुदायिक फेंसिंग, निजी डबरी, भूमि सुधार एवं बाड़ी विकास के कार्य प्राथमिकता से कराए जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा एवं अन्य मदों से कन्वरजेंस करके कार्य कराएं। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में मिला सहारा
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने नयापारा बालोद की वृद्ध महिला श्रीमती जानकी देशमुख की समस्या को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार बालोद एवं समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को उक्त संबध में जानकारी लेने एवं समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा एवं उपसंचालक समाज कल्याण द्वारा वृद्ध महिला से मुलाकात कर पूछताछ की गई। वृद्ध महिला ने बताया कि वह अपने घर नहीं जाना चाहती। वह वृद्धाश्रम में रहना चाहती है। वृद्ध महिला की ईच्छा के अनुरूप उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वर्तमान में रखा गया है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में रखे जाने हेतु व उनकी यथोचित देखभाल किए जाने हेतु वृद्धाश्रम के प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *