प्रांतीय वॉच

ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या न हो : कलेक्टर

Share this
  • समय सीमा की बैठक आयोजित

सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या न हो। किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल उसका निदान कर लिया जाए। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के जलाशयों में जल की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन तथा विक्रय की जानकारी ली और उठाव के संबध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान परिसरों में किए जा रहे आजीविका संवर्धन संबधित कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान तथा कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ ए.के. बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस. ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *