पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

महिला मोर्चा दंतेवाड़ा ने फूंका हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला

Share this

 

 

(दंतेवाड़ा ब्यूरो ) खिरेन्द्र ठाकुर | महिला मोर्चा दंतेवाड़ा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला विधायक से रस्सी खिंचवाने वाली घटना को लेकर उनका पुतला दहन किया। ज्ञात हो कि विगत दिनों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वयं ट्रैक्टर में सवार होकर महिला विधायक से रस्सी खिंचवाते हुए तस्वीर शोशल मीडिया में शेयर किया था। उक्त घटना से दुःखी और भावुक होकर भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रो पड़े थे। दंतेवाड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ओजस्वी भीम मंडावी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस कृत्य को महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि यह दृश्य पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का महिलाओं के प्रति निम्न मानसिकता और पाश्विक विचार प्रवर्ति को प्रदर्शित करता है ऐसी मानसिकता के व्यक्ति की हम घोर निंदा करते हैं। इस कृत्य के विरोध में महिला मोर्चा और भाजपाइयों ने भूपेंद्र हुड्डा हाय हाय, भूपेंद्र हुड्डा मुर्दाबाद के नारे लगाये एवं बस स्टैंड दंतेवाड़ा में पुतला दहन किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,संतोष गुप्ता,मुकेश शर्मा,सत्यनारायण महापात्र,श्रवण कड़ती, श्याम ठाकुर,नंदलाल मुड़ामी,रामु नेताम,दीपक बाजपेयी,कुणाल ठाकुर,कृष्णकांत शिवहरे,महावीर माहेश्वरी,कुलदीप ठाकुर,राहुल दुबे,सुनीता भास्कर,पायल गुप्ता,ममता गुप्ता,सुमन ठाकुर,सुमन प्रभा यादव,कुंती झरना,सरिता उइके,भावना परगनिया,लक्ष्मी यादव,उरदो ठाकुर,राहुल असरानी,अजय अवस्थी,राजेश नाग,अविनाश मिश्रा,अजय मण्डावी,एवम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *