पुलस्त शर्मा/ मैनपुर। आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में मैनपुर क्षेत्र की महिलाओं का पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। महिला सम्मान समारोह में समाज सेविका महिला देहारगुड़ा सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी सांडे, कोरोना वारियर्स महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सीएचसी मैनपुर श्रीमती श्यामा नाग एवं मेघावी छात्रा कुमारी बिन्दा धुर्वा भाठीगढ़ का साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किये जाने पर थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने कहा राजनीति, सामाजिक, साहित्य, सांस्कृतिक, खेल, विज्ञान के साथ -साथ सभी क्षेत्रो मे महिलाओ का सशक्त भारत के निर्माण में अहम भुमिका रही है जिसे नही भुलाया जा सकता एवं आज के परिवेश मे महिला लगातार उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन कर रही है।
गरियाबंद ऑक्सन हॉल में देहारगुड़ा सरपंच डिगेश्वरी सांडे व स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्यामा नाग का किया गया सम्मानित सशक्त भारत के निर्माण मे महिलाओ की भुमिका अहम : सत्येेन्द्र सिंह श्याम
