प्रांतीय वॉच

राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संगठन ने स्कूल शिक्षा मंत्री को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Share this

स्वपनिल तिवारी/ पिथौरा । राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संगठन ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसिंह साय टेकाम के रायपुर स्थित बंगले में जाकर दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
2 मार्च 2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों के संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री अशोकगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय प्रेमसिंह टेकाम जी से मुलाकात कर दो सूत्रीय मांग
1. राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष की सेवावृद्धि प्रदाय करने बाबत
2. पारी बाहर (आउट टर्न )पदोन्नति प्रदाय करने बाबत।
इन दोनों मांगों के सम्बंध में माननीय मंत्री जी को उनके बंगले में जाकर मांग पत्र सौंपा गया।
मंत्री महोदय द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया है। उन्होनें कहा कि इन विषयों पर विचार कर पुरस्कृत शिक्षकों को लाभ अवश्य दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष अशोकगिरी गोस्वामी , महासमुंद जिला अध्यक्ष छबिराम पटेल, केजुराम वर्मा, डॉक्टर साधना कसार, मुन्नालाल देवदास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *