देश दुनिया वॉच

विधानसभा : कोरोना शुल्क पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस

Share this

13:30 March 03

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2019-20 सदन में रखा. पत्रकारिता विवि का वार्षिक प्रतिवेदन 2019-20 सदन पर रखा गया. सुंदरलाल शर्मा विवि का भी वार्षिक प्रतिवेदन 2019-20 सदन के पटल पर रखा गया.

13:29 March 03

पूर्व सीएम रमन सिंह ने अवैध रेत उत्खनन और शिकार का उठाया मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव पर कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट के संरक्षण में रेत खनन किया जा रहा है. इस बार पानी गांव में भर जाएगा. इससे पूरा प्रदेश प्रभावित हुआ है.रॉयल्टी के साथ पर्यावरण पर नुकसान होगा.

डॉ रमन सिंह ने वन्य प्राणियों के अवैध शिकार का मुद्दा उठाया. गंडई क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया. वन्य प्राणियों के अंग गायब कर दिए जाते है. इस प्रकार के अवैध शिकार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. वन मंत्री मो. अकबर ने जवाब दिया कि 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग ने अपनी कार्रवाई कर रहा है. इसके अलावा और कोई शिकायत होगी तो जांच कराई जाएगी.अवैध शिकार पर रोकथाम के लिए निगरानी रखी जा रही है.

12:40 March 03

सिंहदेव ने की धरमजीत सिंह के सवालों की तारीफ
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायक धरमजीत सिंह के सवाल का सामना किया. स्वास्थ्य मंत्री ने जेसीसी (जे) विधायक धरमजीत के सवालों की तारीफ करते हुए कहा कि कई बार ऐसे प्रश्न सामने आते हैं कि विभागों का काम-काज जानने में मदद मिलती है. धरमजीत सिंह ने चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती और उपस्थिति के संबंध में हेल्थ मिनिस्टर से सवाल पूछा था.

जेसीसी (जे) विधायक धरमजीत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षकों के 1377 पद स्वीकृत हैं. इसमें से 784 पद भरे हैं और 593 पद रिक्त हैं. यानी मेडिकल कॉलेज में 80 फीसदी सीट खाली हैं. 45 फीसदी चिकित्सा शिक्षक के पद रिक्त हैं. उन्होंने कहा कि जो एमबीबीएस और एमडी हैं उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के लिए दो वर्षों का नियम हैं. 563 में से आधे लोगों ने ज्वॉइन किया. इसमें दंड देने के लिए क्या सिर्फ आर्थिक प्रावधान है या कोई और भी कड़े नियम हैं ?

11:43 March 03

शराब में कोरोना शुल्क लेने पर सदन में हंगामाकोरोना शुल्क लेने पर सदन में हंगामा
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि कोरोना के दौरान कितना कोरोना शुल्क लगाया है? इस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा के दिए जवाब से विधायक संतुष्ट नजर नहीं आए. विधानसभा अध्यक्ष ने मो अकबर को जवाब देने के दिये निर्देश दिए. जवाब के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच टैक्स की राशि के उपयोग को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ.

10:26 March 03

मंत्री सिंहदेव और उमेश पटेल सवालों का करेंगे सामना
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है. वित्तीय वर्ष के बजट पर दूसरे दौर की चर्चा आज होगी. प्रश्नकाल के साथ की कार्यवाही शुरू की जाएगी.

मंत्री टीएस सिंहदेव और उमेश पटेल सदन में करेंगे सवालों का सामना

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन और लेखा संपरीक्षा प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे.मंत्री उमेश पटेल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन और पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे.आज ध्यानाकर्षण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक खैरागढ़ अंतर्गत गंडई क्षेत्र में वन्यजीवों का अवैध शिकार करने के मामले पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर का ध्यान आकर्षित करेंगे.विधायक धनेंद्र साहू रायपुर के बोरियाकला चौक से सिद्धार्थ चौक तक फोरलेन की सड़क पर अतिक्रमण किए जाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का ध्यान आकर्षित करेंगे.विधायक केशव प्रसाद चंद्रा प्रदेश में दिव्यांगों के उचित शिक्षा और पुनर्वास के लिए विशेष शिक्षक की भर्ती नहीं किए जाने की ओर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया का ध्यान आकर्षित करेंगे.सदन में याचिकाओं की प्रस्तुतीकरण के बाद बजट पर दूसरे दौर की चर्चा शुरू होगी.

07:21 March 03

विधानसभा LIVE UPDATE: छत्तीसगढ़ के बजट पर सदन पर होगी चर्चा
आज विधानसभा में बजट पर चर्चा की जाएगी. मंगलवार को भी सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह के बीच बहस हुई थी. आज भी कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *