रायपुर वॉच

त्रिपुरा परिषद चुनाव के लिए मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली जिम्मेदारी

Share this

रायपुर: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव में प्रेक्षक और प्रबंधक की भूमिका सौंपी है. इस नियुक्ति के बाद तत्काल टीएस सिंहदेव बुधवार की रात त्रिपुरा के लिए रवाना हो रहे हैं. आलाकमान से मिले दायित्व के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने त्रिपुरा दौरे की योजना बनाई है. बुधवार की रात्रि 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अगरतला, त्रिपुरा के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रवाना होंगे. कांग्रेस आलाकमान लगातार छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस का लगातार कद बढ़ता जा रहा है. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल को असम के विधानसभा चुनाव में फिर पश्चिम बंगाल चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को गुजरात निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को भी असम विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है. एक बार फिर छत्तीसगढ़ के नेता पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *