प्रांतीय वॉच

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत् हटाया गया अवैध पोस्टर बैनर बोर्ड

Share this

तापस सन्याल/ दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है। इसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर शहर की साफ-सफाई करायी जा रही है । निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार जी0ई0 रोड में स्थित विद्युत खम्बों में बेतरतीब से लगाये गये अवैध बैनर, पोस्टर बोर्ड को हटाकर जप्त किया गया । जप्त लगभग 200 बैनर पोस्टर बोर्ड को निगम में रखा गया है। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा के अलावा दस्ता के कर्मचारी उपस्थित थे । इस संबंध में आयुक्त श्री मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति विशेष किसी भी प्रकार से कहीं भी किसी भी विद्युत खम्बों या अन्य जगहों पर बैनर पोस्टर बोर्ड बेतरतीब से न लगायें ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *