सुनील नार्गव/ मुंगेली : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च कोसाहित्य संस्कृति शिक्षा समाज सेवा तथा पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस हेतु आवेदन पत्र एवं प्रस्ताव 01 मार्च को दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र कलेक्टोरेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्र्रम अधिकारी कार्यालय में जमा किये जा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र एवं प्रस्ताव स्वीकार नही किये जायेंगे। अधिक जानकारी के जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकते है।
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होगी सम्मानित
