मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर फिर से किलकारी गूंज उठी हैं। परिवार के सदस्य काफी एक्साइडेट हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रविवार को तड़के ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। मालूम हो कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना कपूर खान काम करती नजर आई थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं।
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया, सैफ अली खान चौथी बार पिता बने
