प्रांतीय वॉच

सरगुजा राजमाता देवेंद्र कुमारी के पुण्यतिथि पर  कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि 

जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में सरगुजा राजमाता स्व देवेंद्र कुमारी को उनके पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा पे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, नरेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष रमेश जयसवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, आईटी सेल महासचिव मक़सूद हुसैन, नगर पंचायत लखनपुर विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान, मोजिब खान, प्रकाश ठाकुर , प्रयाग सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता  और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय सरगुजा राजमाता के किये गए कार्यों को कभी भी भुलाया नही जा सकता। गांव में छोटे छोटे पुल पुलिया बनाकर पहुँचविहीन सरगुजा को आवागमन के योग्य बनाया।बारिश से पहले दूरस्थ छेत्रों की सोसायटी में राशन, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहुँचाना तथा शहर में पेयजल की समस्या को उन्होंने अपनी दूरदर्शिता के कारण पहचान लिया था।इसी को ध्यान में रखते हुए घुनघुट्टा बांध को पेयजल के लिए आरक्षित किया।जिस पर चालीस साल बाद शहर में पेयजल सप्लाई शुरू हुई।वे राजपरिवार की मुखिया होने के बाद भी अत्यंत सहज थी और गांव व गरीबों की हमेशा चिंता करते रहती थी। उनके दरवाजे गया हुआ कोई भी व्यक्ति कभी खाली नहीं लौटा।इतनी सहजता के लिए उनको हमेशा युगों युगों तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *