- मशीनों के साथ ट्राइबेस की ली जानकारी
आशीष जायसवाल/रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम महापौर जानकी काट्जू के नेतृत्व में फिल्टर प्लांट एवम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया,जिसमे निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय,एम आई सी सदस्य एवम जल प्रभारी लक्ष्मी साहू,लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार,वाहन प्रभारी सूरज देवांगन,उप अभियंता ऋषि राठौर,सुदर्शन भी शामिल रहे।ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ने अपने मंत्रियों समेत आयुक्त के साथ चांदमारी स्थित 17 एम एल डी एवम गोवर्धनपुर 32 एम एल डी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में निरीक्षण किया ,जिसमे पता चला कि 17 एम एल डी प्लांट में फ़िल्टर मीडिया पर कुछ समस्या है जिसे अभी से सुधार किया जाए तो आगामी दिनों में शहरवासियों को सुविधा मिल जाएगी।वही गोवर्धनपुर में स्थित 32 एम एल डी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में निरीक्षण कर ठेका इंचार्ज से मशीनों के साथ कार्यसिमा के सम्बंध में जानकारी ली गई,साथ ही ट्रायल बेस में कब तक काम किया जा सकेगा भी पूछा गया,जिसपर कार्यरत अधिकारी ने बताया कि मार्च अंतिम में ट्राइबेस में स्टार्ट किया जा सकता है,महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि निरिक्षण का उद्देश्य केवल शहरवासियों को जलसंकट से निजात दिलाना है,वही कंपनी समय पर अपना कार्य कर रही है या नही देखने गए थे,जल्द कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है,नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि स्वच्छ एवम पर्याप्त जल प्रदाय हेतु नगर निगम द्वारा कंपनी को अमृत मिशन के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने ठेका दिया गया है,आवश्यकतानुसार कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने निर्देशित किया गया है। एम आई सी सदस्य एवम जल प्रभारी लक्ष्मी साहू ने बताया कि 17 एम एल डी में सुधार की आवश्यकता है कर्मचारियो को कहा गया ही जल्द सुधार करे ताकि आगामी दिनों पानी की किल्लत न हो। विगत दिनों हमने ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट को ध्यान में रखते हुए सलाहकार समिति की बैठक रखी थी जिसमे शहरवासियों को पर्याप्त जल प्रदाय हेतु एजेंडे बनाये थे जल्द ही एम आई सी में उन निर्णयों को भी रखा जाएगा।

