प्रांतीय वॉच

अंतागढ़ में भी यातायात पुलिस द्वारा  सड़क सुरक्षा कार्यक्रम शुरू

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। इन दिनों काँकेर में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एक जागरूकता पर्व की तरह मनाया जा रहा है। उसी तरह अंतागढ़ में भी जिला यातायात प्रभारी रोशन कौशिक महोदय द्वारा पत्रकारों को सूचित किए अनुसार 1 तारीख से सड़क सुरक्षा हेतु छह दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं जो जिला पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव के मार्गदर्शन में अंतागढ़ में शुरू हो चुके हैं , इनमें यातायात जागरूकता के नए-नए प्रयासों के रूप में निबंध प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता, आदि का भी आयोजन किया गया है। इस पर पुरस्कार भी रखे गए हैं जो कांकेर में 17 फरवरी को सड़क सुरक्षा माह की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में दिए जाएंगे । हेलमेट बाइक रैली द्वारा पथ भ्रमण , नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण तथा आरटीओ द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आदि भी इसी आयोजन के तहत होंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंसारे एवं बीएसएफ मुख्यालय अंतागढ़ के राजेश्वर रायपुरिया साहब थे । कार्यक्रम के आयोजन में भानुप्रतापपुर तथा अंतागढ़ के गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति तथा सहयोग दिया । अंतागढ़ में पहली बार इस तरह का कोई दिलचस्प कार्यक्रम यातायात पुलिस द्वारा प्रस्तुत किया गया है , जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *