प्रांतीय वॉच

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल ने उठाया सवाल, ‘छग में रकबा कम हुआ है तो धान का उत्पादन कैसे बढ़ा ?’, कलेक्टोरेट घेराव करने निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 1 किमी पहले रोका, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी 

Share this
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर में भाजपा ने किसानों के मुद्दे पर छग की कांग्रेस सरकार की नीति के विरोध में धरना दिया. इस दौरान प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा और पूर्व सांसद कमला देवी पाटले मौजूद थे. यहां से कलेक्टोरेट घेराव के लिए निकले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 1 किमी पहले ही बीटीआई चौक पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोका. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स के पास नारेबाजी करते प्रदर्शन किया. बाद में, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी.मीडिया से बात करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल ने बड़ा बयान दिया और कांग्रेस सरकार के प्रदेश में सबसे अधिक धान खरीदी के दावे पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि छग में रकबा कम हुआ है तो धान का उत्पादन कैसे बढ़ा, ये शोध का विषय है ?इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. ख़िलावन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू महन्त, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह चन्देल, युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले, अमृत साहू, गोपी सिंह ठाकुर, कृष्णकुमार सिंगसार्वा, बुनकर प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेतराम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पार्षद हितेश यादव, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य कल्याणी साहू, युवा नेता विकास शर्मा, जैजैपुर नपं अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, शिवरीनारायण नपं के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राहुल थवाईत, प्रशान्त ठाकुर, राहुल सेन, अभिमन्यु राठौर, करण भाठिया, दीपक ठाकुर, भाजयुमो नेता मनीष सिंगसार्वा, विवेक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *