प्रांतीय वॉच

लखनपुर सचिव संघ तथा रोजगार सहायक संघ अपनी मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल जारी

जानिसार अख्तर/ लखनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संघ के आहान पर लखनपुर सचिव संघ तथा रोजगार सहायक संघ अपने माँगो को लेकर 12 जनवरी से 20 जनवरी तक धरना स्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। राज्य सरकार से अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 22 वे दिन हड़ताल जारी है।12 जनवरी से 20 जनवरी तक लखनपुर ब्लॉक सचिव संघ के द्वारा प्रतिदिन 5 सदस्य धरना स्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी है।आज लखनपुर सचिव संघ के द्वारा धरना स्थल पर मनोज चौबे,गुड्डा राम,ओमप्रकाश सिंह, मुन्नु तिग्गा, मथुरा चौधरी, भूख पर बैठे हैं। तो वही सचिव संघ के साथ साथ रोजगार सहायक संघ भी के मांग को लेकर रोजगार सहायक संघ के अज्जू राम , सनित लकड़ा, काशी राम, मनकी राजवाड़े, भी धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। गौरतलब है कि कामकाज सम्हालने वाले ये पंचायतकर्मी राज्य के भूपेश सरकार से इस बात को लेकर भूखहड़ताल पर बैठे है कि उन्हें शासकीय कर्मी का दर्जा देकर नियमित किया जाए। तो पंचायत सचिवों के साथ रोजगार सहायकों को भी यह सुविधा प्रदान की जाये प्रशासन के जिला अध्यक्ष में कहां की सरकार हमे भी शासकीयकरण की श्रेणी में शामिल कर समय वेतनमान के साथ सभी सुविधाएं प्रदान करें 22 वे दिनों से हड़ताल पर बैठने के बावजूद अब तक इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं पहुंचा। तो वही सचिव संघ के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह पैकरा ने सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक राज्य सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे आज से समस्त धरना स्थल में क्रमिक भूख हड़ताल 20 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान लखनपुर के समस्त सचिव संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा रोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों के हड़ताल में जाने के बाद पंचायत स्तर के सभी कार्य प्रभावित हो चुके हैं ग्रामीण मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए भटकने को मजबूर हैं। तो यही मांगों को लेकर भाजपा मंडल लखनपुर तथा सरपंच लखनपुर के द्वारा भी लगातार सचिव संस्था रोजगार सहायक संघ को समर्थन दिया जा रहा है साथ ही सरपंच सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह के द्वारा शासन से मांग किया गया कि जल्द से जल्द सजीवों की मांग पूरा करें जिससे सचिव पंचायतों में लौट कर अपने कार्यों का निर्माण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *