प्रांतीय वॉच

एलपीजी वितरक संघ गरियाबंद के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को नव पदस्थ कलेक्टर से सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दीं।

Share this

(गरियाबंद ब्यूरो) पुलस्त शर्मा l एलपीजी वितरक संघ गरियाबंद के सदस्यों ने सोमवार को नव पदस्थ कलेक्टर  से सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दीं। एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व मे हुए मुलाक़ात पर सभी सदस्यों ने कलेक्टर को जिले के एलपीजी कनेक्शन और रिफिलिंग वितरण के कार्यप्रणाली से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने वितरकों को होने वाली बाधाओं पर यथा संभव सहयोग करने की बात कही।मुलाक़ात करने वालों में संघ अध्यक्ष के नरेन्द्र देवांगन, गजानंद सोनवानी, कुलदीप खरे, धनंजय कामड़ी, प्रमेश अवस्थी, मो. ईशा चांगल,जितेन्द्र घोघरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *